फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Case registered against five people including manager for beating co-clerk

Deoria News: सह लिपिक की पिटाई के मामले में प्रबंधक समेत पांच लोगों पर केस दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Case registered against five people including manager for beating co-clerk
देवरिया/सलेमपुर। सह लिपिक की पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार की देर रात पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस कार्रवाई के बाद कॉलेज के अन्य कर्मचारियों दहशत में हैं।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के उकीना गांव निवासी आनंद यादव पुत्र गनेश महात्मा भारती इंटर कॉलेज मलकौली में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 31 अगस्त सुबह करीब 7:32 वह विद्यालय पहुंचकर अपना कार्य कर रहे थे। इसी बीच कॉलेज के प्रबंधक पन्नालाल यादव ने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया। प्रबंधक का कहना था कि सुबह 7:30 के बाद कोई हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर नही करेगा। जब मैंने विरोध किया तो प्रबंधक आग बबूला हो गए। प्रबंधक कुछ लोगों के साथ गोलबंद होकर अपने बेटों को फोन कर बुलाया और हमारे ऊपर प्रबंधक पन्नालाल यादव, उनके बेटा प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू, संजीत यादव उर्फ पप्पू, प्रेमप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना व आलोक यादव पुत्र चंद्रिका लात मुक्का से मारने लगे। जिससे हमको गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने प्रबंधक पन्नालाल यादव, उनके बेटा प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू, संजीत यादव उर्फ पप्पू, प्रेमप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना व आलोक यादव पुत्र चंद्रिका के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल रामचंद्र सिंह यादव ने कहा कि घायल सहायक लिपिक के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कॉलेज पहुंचे लोगों ने काटा बवाल, पुलिस ने भगाया

फोटो समाचार.........
सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मलकौली गांव स्थित महात्मा भारती इंटर कॉलेज में शनिवार को सह लिपिक व प्रधानाचार्य के साथ हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं सोमवार को कॉलेज खुलने पर करीब 50 लोग विद्यालय पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए प्रधानाचार्य से मारपीट पर उतारू हो गए। प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस को देख बवाल काट रहे लोग फरार हो गए। प्रबंधक पन्ना लाल यादव ने मामला संज्ञान में आने के बाद व शनिवार को हुई घटना को ले अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज होने पर एसपी संकल्प शर्मा से मिले। उन्होंने सोमवार की हुई की घटना के साथ शनिवार को हुई घटना की निष्पक्ष जांच करा मुकदमा दर्ज का अनुरोध किया। इस पर एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि सीओ से इस मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

-----
कार्रवाई की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

देवरिया। जिले के महात्मा भारती इंटर कॉलेज मलकौली के सहायक लिपिक आनंद यादव के साथ विद्यालय के प्रबंधक द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार और कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनको मारपीट कर घायल कर देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना से नाराज शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर उनको पूरे घटना क्रम से अवगत कराया और दोषी लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिला महासचिव मंजय शर्मा, अवधेश यादव आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed