फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Boyfriend and his family chase away the girl, case registered

Deoria News: प्रेमी और उसके घरवालों ने किशोरी को भगाया, केस दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 05:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Boyfriend and his family chase away the girl, case registered
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव का दूसरी बिरादरी का एक युवक अपने परिजनों के सहयोग से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना तकरीबन तीन सप्ताह पहले की बताई जा रही है। पुलिस प्रेमी, उसके भाइयों और रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का भटनी कस्बे में आना-जाना था। बताया जा रहा है कि इसी बीच भटनी क्षेत्र के एक युवक से किशोरी की नजदीकियां बढ़ती गई। हालांकि इस बात से किशोरी के घरवाले बेखबर रहे। उधर, बीते माह 23 जुलाई को युवक किशोरी को प्यार के झांसे में लेकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह थाने पहुंच तहरीर दिए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर भटनी थाना क्षेत्र के प्यासी निवासी प्रेमी अवधेश साहनी, उसके भाई छोटक साहनी और कंटुम साहनी तथा भटनी के ही कुरमौटा निवासी रिश्तेदार रामाश्रय साहनी,उसकी पत्नी और बालेश्वर साहनी के खिलाफ किशोरी को साजिश के तहत बहला-फुसलाकर अपहरण करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही सभी पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed