फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Best approach towards women should be adopted

Deoria News: महिलाओं के प्रति सर्वोत्तम दृष्टिकोण अपनाया जाएं

Sun, 08 Sep 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Best approach towards women should be adopted
देवरिया। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के निर्देश पर सदर तहसील में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सचिव मनोज कुमार तिवारी ने लोगों को विधिक रूप से साक्षर किया। कहा कि महिलाओं से संबंधित हितों के लिए सर्वोत्तम दृष्टिकोण अपनाते हुए उनको समाज से मिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि तहसील स्तर पर वादकारियों को निशुल्क विधिक सहायता के लिए फ्रंट आफिस खोला गया है, जिसमें पैरालीगल वालंटियर नियुक्त किया गया है, जो हर समय निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी कल्याणकारी योजनाएं, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर हो रहे यौन उत्पीड़न संबंधी कानूनों की जानकारी दी। कहा कि संविधान द्वारा महिलाओं, बच्चों, गरीबों व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के लिए निशुल्क विधिक सहायता व सलाह का अधिकार प्रदान किया गया है विधिक जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा ने शासन की ओर से महिलाओं से संबंधित संचालित योजना बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने राजस्व विभाग से संचालित, खतौनी, वरासत, हैसियत सहित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी। उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के आर्थिक, शिक्षा,नारी सुरक्षा एवं सम्मान, पुलिस हेल्प लाइन, शिक्षा एवं कौशल उन्नयन के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि, नायब तहसीलदार तथा बड़ी संख्या में महिलाएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed