{"_id":"66d25ccb697c91c3950862a7","slug":"deoria-news-6593-candidates-took-the-exam-under-strict-surveillance-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-134030-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कड़ी निगरानी में 6593 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कड़ी निगरानी में 6593 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Sat, 31 Aug 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के 10 केंद्रों पर सख्त निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। पूरी जांच परख के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्षाओं में जाने दिया गया। चौथे दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 8544 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 6593 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1951 अनुपस्थित रहे। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित व रीजनिंंग के सवाल कठिन रहे।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2023 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को और सख्ती बरती गई। परीक्षा के दौरान जनपदीय अधिकारी लगातार सक्रिय बने रहे। डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी संकल्प शर्मा ने लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज, बैतालपुर तथा राजकीय पालीटेक्निक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक जांच सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने परीक्षार्थियों के सुविधा को ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बने कंट्रोल रूम कक्ष का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि जनपद में परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।
डीएम एवं एसपी ने किया कई केंद्रों का निरीक्षण
प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 4272 अभ्यर्थियों में से 3,288 उपस्थित हुए तथा 984 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में 4272 अभ्यर्थियों में से 3,305 उपस्थित हुए तथा 967 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।डीएम दिव्या मित्तल व एसपी संकल्प शर्मा ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज तथा एसएसबीएल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक जांच सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षार्थियों के सुविधा को ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बने कंट्रोल रूम कक्ष का भी निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। शुक्रवार को प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 4272 अभ्यर्थियों में 3288 उपस्थित तथा 984 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में 4272 अभ्यर्थियों में से 3305 उपस्थित तथा 967 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बताचीत
परीक्षा में कुल 150 सवाल आए थे। सबसे अधिक कठिन गणित के सवाल लगे। रीजनिंग तो थोड़ा आसान रहा। कई सवाल समझ में ही नहीं आए।
-मोहिनी मिश्रा, गोरखपुर
-- -- -- -
गणित के सवाल हल करने में अधिक समय लगा। करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल आसान रहे। हिंदी के कुछ सवाल कठिन महसूस हुए।
-कोमल गुप्ता, गोरखपुर
-- -- -
गणित के सवाल सर्वाधिक कठिन रहे। ताजा घटनाक्रम से के प्रश्न व हिंदी आसान लगे। कुछ सवाल समझ में ही नहीं आए तो छोड़ देना उचित लगा।
-अवनी कुमार यादव, आजमगढ़
-- -- --
गणित के सवाल कठिन रहे, रीजनिंग सही था। हिंदी व करेंट अफेयर्स के सवाल सवाल घुमाकर पूछे गए थे। ऐसे में इन्हें हल करने में समय लगा।
-किशन कुमार, गाजीपुर
सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बढ़ाई गश्त
पुलिस भर्ती परीक्षा एवं बाहरी जिलों से इसमें शामिल होने आ रहे परीक्षार्थियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है। परिसर में भीड़ न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। आरपीएफ के प्रभारी आस मोहम्मद ने शुक्रवार को बताया कि जीआरपी के प्रभारी सुधाकर उपाध्याय व अन्य स्टॉफ के साथ प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया व वेटिंग हॉल, व ट्रेनों के आवागमन के दौरान गश्त बढ़ाई गई है। परीक्षा के लिए जो स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, उनके आने व जाने के दौरा गश्त पर अधिक जोर दिया जा रहा है।
-- -- -- -
आज अंतिम दिन दोनों पालियों में शामिल होंगे 8544 अभ्यर्थी
जिले के 10 केंद्रों पर दोनों पालियों में शनिवार को भी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें प्रति पाली 4272 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अंतिम दिन की परीक्षा को भी शुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संबंधित विभागों में आपसी समन्वय से व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा रहा।