फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria-Kushinagar will awaken the spirit of entrepreneurship across the country.

Deoria News: देवरिया-कुशीनगर से देशभर में जगेगी उद्यमिता की अलख

Mon, 14 Sep 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Deoria-Kushinagar will awaken the spirit of entrepreneurship across the country.
देवरिया। भगवान विश्वकर्मा की सृजन, श्रम और कौशल की प्रेरणा को जनभागीदारी और नवाचार से जोड़ते हुए रविवार बरपार में भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा मंदिर का भूमिपूजन संपन्न हुआ और युवाओं व महिलाओं को रोजगार मांगने वाले से रोजगार देने वाला बनाने की पहल शुरू की गई।
विज्ञापन

सांसद शशांक मणि ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा भारतीय संस्कृति में श्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हमारा लक्ष्य है कि देवरिया लोकसभा का हर नागरिक केवल विकास का लाभार्थी न बने, बल्कि समाज निर्माण का भागीदार बने। देवरिया से उठी नवसृजन की यह चिंगारी गोरक्ष प्रांत के 10 जिलों से होते हुए देशभर में स्वावलंबन की नई चेतना पैदा करेगी।
विज्ञापन

महोत्सव में स्थानीय उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा के जिला प्रभारी संतराज यादव ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed