फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria janmashtmi news

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ...

Mon, 30 Aug 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
deoria janmashtmi news
श्रीकृष्ण जन्माष्टी अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर पर सजाया गया झांकी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : DEORIA
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ...
विज्ञापन

- जयघोष के बीच घर-घर जन्में कन्हा
- पुलिस लाइंस, रामजानकी मंदिर में झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उल्लास के संग परंपरागत तरीके से मनाई गई। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सार्वजनिक जगहों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकियां कम ही दिखीं। मोहल्लों व घरों में ही मुरलीधर के जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां एवं भजन-कीर्तन देर शाम तक चलता रहा। रात में 12 बजे जयघोष के बीच भगवान का जन्म हुआ। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... सहित अन्य गीतों के बीच रामजानकी मंदिर, पुलिस लाइंस में पूरे भक्ति भाव से पूजन अर्चन के बीच उत्सव मनाया गया।
पुलिस लाइंस स्थित शिवालय में सोमवार को प्रतिसार निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुरुष व महिला रंगरुटों ने सोमवार को पूरे दिन जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां की। रात में कीर्तन मंडली ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बनाया। पुजारी नारायण मणि त्रिपाठी के मंत्रोच्चार के बीच यजमान बने एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र की देखरेख में रात में 12 बजे जयघोष के बीच भगवान का जन्म विधि विधान से कराया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

टाउनहाल के बगल में स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीरामलीला समिति की ओर से भव्य पांडाल बनाकर पूजा अर्चना की गई। गोरखपुर से आए भजन गायक अमित भट्ठ, मनोज त्रिपाठी के साथ ही लोकगायिका पूनम मणि एवं राजेंद्र जायसवाल ने भी भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित प्रस्तुतियों से साधकों को झूमने एवं जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया। यहां भी हर्ष व उल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के बाद लोगों में बधाईयां भी बांटी गई। उधर शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित गांव देहात के उत्साही युवकों व बच्चों ने कुछ दिनों पहले से पर्व के लिए चंदा इकट्ठा किया था। उन्होंने भी खुशी के माहौल में प्रतिमाएं भी रखी थी। दिन में जयघोष करते हुए एवं ढोल-नगाड़ों की धुन पर ट्रालियों पर सवार कर प्रतिमाओं को निर्धारित स्थलों तक ले गए और विधि-विधान से स्थापना कराया। रात में जन्मोत्सव कार्यक्रम में भक्ति गीतों के बीच सभी ने उत्साह संग नृत्य कर इस पल का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में लगा मेला
जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर इस बार केवल पुलिस लाइंस में ही सबसे ज्यादा चहल पहल रही। शिवालय के बाहर परंपरागत मेले के लिए सोमवार को ही झूले लग गए। गुब्बारे, जलेबी, फल व फूल की दुकानें भी सज गई। परिवार संग आए लोगों ने रात में झांकियों का दर्शन एवं पूजन कर मेले का भी आनंद लिया। हालांकि इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। नगरपालिका परिसर में हर साल लगने वाली झांकी एवं मेला कोरोना संक्रमण के चलते नहीं आयोजित किया गया।

बालाजी मंदिर में आज मनेगा जन्मोत्सव
कसया रोड स्थित भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर में मंगलवार को जन्माष्टमी पर्व विधि विधान से मनाया जाएगा। पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य ने बताया कि सोमवार को गृहस्थ जनों ने यह पर्व मनाया। वैष्णव मत के चलते भक्ति वाटिका में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर साल की भांति उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed