{"_id":"652398d83a4e2e7cfd0adf91","slug":"deoria-devesh-condition-worsened-he-got-information-about-arrest-of-murderer-of-his-father-sister-and-brother-2023-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Murder Case: पिता-बहन और भाई के कातिल के पकड़े जाने पर देवेश की बिगड़ी हालत, अपनों को खोज रहा अनमोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Murder Case: पिता-बहन और भाई के कातिल के पकड़े जाने पर देवेश की बिगड़ी हालत, अपनों को खोज रहा अनमोल
Mon, 09 Oct 2023 12:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:09 PM IST
सार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अनमोल दूबे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। रविवार को उसे खाने में खिचड़ी देने के अलावा नए कपड़े भी पहनाए गए। कपड़ा पहनकर वह थोड़ा मुस्कुराया, लेकिन पापा-मम्मी को याद कर रोने लगा।
विज्ञापन
deoria murder
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के लेड़हा टोला पर सत्यप्रकाश दुबे, सलोनी, गांधी को गोली मारने वाले नवनाथ उर्फ पट्टू के गिरफ्तार होने के बारे में देवेश दुबे को रविवार की शाम को जानकारी मिली। कुछ लोगों ने इसकी चर्चा छेड़ी तो देवेश अवाक रह गया। उसकी हालत बिगड़ गई और उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
किसी माध्यम से नवनाथ मिश्रा के दिए गए बयान के बारे में देवेश को भनक लग गई। जब उसने सोचा कि इसी व्यक्ति ने मेरे पापा बहन और भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। यह हकीकत जानते ही देवेश अवाक रह गया।
कुछ देर के लिए वह रो पड़ा रोते-रोते ही उसका ब्लडप्रेशर कम हो गया। हालत खराब देख मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज हुआ उसकी स्थिति सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
भैया..मम्मी-पापा कहां हैं, मुझे घर जाना है...अनमोल खोज रहा अपनों को
उधर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अनमोल दूबे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। रविवार को उसे खाने में खिचड़ी देने के अलावा नए कपड़े भी पहनाए गए। कपड़ा पहनकर वह थोड़ा मुस्कुराया, लेकिन पापा-मम्मी को याद कर रोने लगा। स्टॉफ नर्स ने समझा-बुझाकर शांत कराया और मोबाइल फोन पर वीडियो गेम दिखाकर बहलाया।

ट्रॉमा सेंटर में उसकी सुरक्षा अब और कड़ी कर दी गई है। देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक अक्तूबर को हुई वारदात में घायल अनमोल दूबे का उसी दिन से ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उसकी निगरानी कर रहे पांच डॉक्टरों की टीम दिन में तीन बार स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
रविवार को स्टॉफ नर्स ने अनमोल को नई टीशर्ट व पैंट पहनाया। इसके बाद उसे पतली खिचड़ी दी गई। नए कपड़े पहनकर वह पहले तो मुस्कुराया, लेकिन तुरंत ही मम्मी-पापा को बुलाने की जिद करने लगा। नहीं बुलाने पर रोने लगा तो स्टाफ नर्सों ने पुचकार कर शांत कराया। वह बार-बार भैया, मम्मी-पापा को बुलाने की बात कर रहा है। ड्यूटी में तैनात स्टॉफ नर्स ने बताया कि नए कपड़े पहनने के बाद खुश अनमोल बोला कि हम साइकिल से बहिनी के साथ स्कूल जाते हैं।
अनमोल का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अब उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन अभी उसे घटना के बारे में जानकारी नहीं दी जाएगी। क्योंकि इससे उसके दिमाग पर गंभीर असर हो सकता है। इसीलिए उसे यही बताया जा रहा है कि उसके मम्मी-पापा कहीं गए हैं, जल्दी ही आ जाएंगे।
ट्राॅमा सेंटर के बाहर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों ने बताया कि अब सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। बाहरी किसी भी व्यक्ति को मिलने पर रोक लगा दी गई है। केवल इलाज करने वाले डॉक्टर व संबंधित स्टॉफ को ही उससे मिलने की अनुमति है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।