फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

किसान सम्मान के साथ महोत्सव का आगाज

Fri, 24 Jan 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deoria
देवरिया महोत्सव का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। - फोटो : DEORIA
किसान सम्मान के साथ महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

यूपी दिवस के साथ देवरिया महोत्सव का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चीनी मिल ग्राउंड पर राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी/महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दीप जलाकर किया। प्रथम सत्र में महोत्सव का आगाज उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम सहित उद्यान गोष्ठी के साथ हुआ।
कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस महत्वपूर्ण दिवस है। इस प्रदेश का नाम 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश रखा गया। इसकी महत्ता के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने का सुझाव तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी के सभी मंडल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालय योजना, जिसमें श्रमकारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर विद्यालय स्थापित होगा। मत्स्य एवं पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने भी आयोजन के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजकीय जिला कृषि एवं विकास प्रदर्शनी एवं महोत्सव जनपद की पौराणिकता को आगे बढ़ाने में उपयोगी होगी। गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, विधायक कमलेश शुक्ला, पूर्व विधायक व सदर सांसद प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डीएम अमित किशोर ने कहा कि महोत्सव में प्रत्येक विभागों से 5-5 उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में अतिथियों को स्मृति चिह्न व पुष्प प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. संतोष चतुर्वेदी ने किया। मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने आभार जताया। इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश कुमार पटेल, वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, उप जिलाधिकारी सदर दिनेश मिश्र, सौरभ सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ. डीवी शाही, उप निदेशक कृषि डॉ. एके मिश्र, जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पांडेय, डीसी मनरेगा गजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल
महोत्सव स्थल पर 150 से अधिक विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाया गया है। मंच के पीछे कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई है। गर्म कपड़ा, खादी वस्त्र, खेल, कला की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की आकृति उकेरी
देवरिया। देवरिया महोत्सव का आगाज धूम-धाम के साथ हुआ। कैंपस में ओडिसा से आए आर्टिस्ट बल्लभ पहापात्रा ने रेत से भगवान बुद्ध की आकृति उकेरी। कलाकार की कला देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

काशियाना और बरसेटाइल बैंड ने बिखेरा जलवा
देवरिया। देवरिया महोत्सव में शुक्रवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच कलाकारों ने जलवा बिखेरा। भक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ बरसेटाइल बैंड की ओर से किया गया। कलाकारों की गीतों पर युवाओं खूब मस्ती की। बरसेटाइल बैंड के गायक ठाकुर शिवेंद्रम एंड टीम ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा काशियाना बैंड से गायक सोमित शर्मा और उनकी टीम ने देर रात तक आवाज का जादू बिखेरा। देर रात तक गीत संगीत का कार्यक्रम चला। विनय तिवारी भरत नाट्यम की प्रस्तुति कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed