फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

यूपी पुलिस ने पकड़ी शराब, बिहार पुलिस ट्रक ले गई साथ

Sat, 27 Jul 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
deoria
बिहार के श्रीकरपुर चेकपोस्ट से पकड़ी गई अंग्रेजी शराब - फोटो : SALEMPUR
यूपी पुलिस ने पकड़ी शराब, बिहार पुलिस ट्रक ले गई साथ
विज्ञापन

बैरियर तोड़ कर भाग रही ट्रक को पुलिस ने बॉर्डर पर पकड़ा
सीमा विवाद में ट्रक कब्जे में लेने को लेकर उलझी रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लार। बैरियर तोड़कर भाग रही शराब लदी ट्रक को कब्जे में लेने को लेकर यूपी और बिहार की पुलिस उलझ गई। सीमा विवाद में गुठनी और लार थाने की पुलिस में काफी देर तक नोक-झोंक हुई। लार पुलिस का दावा है कि शराब उन्होंने पकड़ा है, जबकि गुठनी पुलिस अपनी सीमा में पकड़े जाने का दलील देती रही। अंत में भारी फोर्स की मौजूदगी में गुठनी पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया।

बॉर्डर से लगातार हो रही शराब तस्करी रोकने के लिए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा ने मेहरौना चेकपोस्ट पर थाने के पुलिस कर्मियों अलग-अलग बीट बनाया है। शनिवार की शाम चेकपोस्ट पर दरोगा राकेश पांडेय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बिहार की ओर जा रही एक ट्रक आती दिखी। सिपाही रामानंद, दुर्गा प्रसाद ने बैरियर गिरा दिया। ट्रक चालक बैरियर तोड़ते हुए भागने लगा। यह देख दरोगा राकेश ट्रक का पीछा करने लगे। तस्करों ने उन्हें ट्रक से कुचलने की भी कोशिश की। यूपी-बिहार सीमा के पुल पर पहुंचते ही उन्होंने गाड़ी के आगे अपनी बाइक खड़ी कर ट्रक लेकर भाग रहे तस्करों पर रिवाल्वर तान दी। पीछा करते हुए सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। अपने को घिरता देख दोनों चालक ट्रक छोड़ भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछने पर पहले तो चालकों ने बताया कि आर्मी कैंटीन का सामान लेकर पटना जा रहे हैं, मगर तलाशी ली गई तो ट्रक में शराब बरामद हुई। इसी दौरान गुठनी एसओ दिलीप कुमार पहुंच गए। बिहार के गुठनी थानाक्षेत्र का बॉर्डर का हवाला देते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लेने की बात कही। इसको लेकर दोनों थानों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस बाबत एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि शराब यूपी पुलिस ने पकड़ी थी, मगर सीमा क्षेत्र की बात कह बिहार पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed