फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

मंदिर के सामने फेंका आपत्तिजनक वस्तु

Tue, 02 Jul 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
deoria
मंदिर के सामने फेंका आपत्तिजनक वस्तु
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुआपाटन गांव का मामला
पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के महुआपाटन गांव में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने शिवमंदिर के सामने आपत्तिजनक वस्तु फेंक दिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण भड़क गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

थानाक्षेत्र के महुआपाटन गांव में पंचायत भवन के पास शिव मंदिर स्थापित है। सोमवार की रात मंदिर की ओर गए लोगों की नजर वहां पड़े आपत्तिजनक वस्तु पर पड़ी। कुछ ही देर में खबर पूरे गांव में फैल गई। इससे लोग उग्र हो गए। हंगामा बढ़ता देख किसी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव के दिलीप जायसवाल, दुर्गेश, अंकित, उमेश गुप्ता, रामदयाल शर्मा, गौरीशंकर, अखिलेश और राजेंद्र जायसवाल ने सामूहिक रूप से तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed