{"_id":"62e766980cd06c16be716052","slug":"deoria-accident-handcart-businessman-dies-after-being-hit-by-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria Accident: ट्रक की चपेट में आने से ठेला व्यवसायी की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Accident: ट्रक की चपेट में आने से ठेला व्यवसायी की मौत, गांव में मचा कोहराम
Mon, 01 Aug 2022 11:07 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:07 AM IST
सार
दीपक के मौत की जानकारी होने पर पत्नी गुड़िया दहाड़े मारकर रह-रह कर अचेत हो जा रही थी। जबकि बच्चे काजल, आनन्द, अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि ट्रक हादसे में घायल दीपक के मौत की सूचना है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के अटल तिराहा स्थित शिक्षा निकेतन के समीप रविवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से एक शख्स की मौत हो गई। बिहार के रक्सौल निवासी और सब्जी विक्रेता दीपक सोनकर (35) पुत्र उदयशंकर सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक देरव चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। वह ससुराल में रहकर ठेले पर सब्जी का व्यवसाय करता था।
रविवार को रोज की भांति दीपक मुख्य बाजार में ठेले पर दुकान लगाया था। परिजनों के अनुसार वह देर शाम अपनी दुकान बढ़ाकर ठेला लेकर ससुराल स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी बीच शिक्षा निकेतन के निकट रूद्रपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर जयनगर वार्ड के लोग, जबकि सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
दीपक के मौत की जानकारी होने पर पत्नी गुड़िया दहाड़े मारकर रह-रह कर अचेत हो जा रही थी। जबकि बच्चे काजल, आनन्द, अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि ट्रक हादसे में घायल दीपक के मौत की सूचना है।