फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria academy in final

Deoria News: देवरिया क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

Fri, 02 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
deoria academy in final
अमर्त्य का शानदार शतक, बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


....फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अंडर-14 शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरिया एकेडमी ने रुद्रपुर एकेडमी को 261 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवरिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में पांच विकेट के नुकसान पर 332 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अमर्त्य कुमार ने 123 रन, शेखर ने 54, सार्थक राव ने 41 तथा अफजाल अंसारी ने 10 रन का योगदान किया। रुद्रपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष ने दो तथा हिमांशु और सुजीत ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

333 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 11वें ओवर में मात्र 71 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें अदनान ने 24 तथा हिमांशु और आशीष ने 10-10 रन बनाए। देवरिया क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए फैजान ने छह, शिवम ने दो, तथा फजल अंसारी एवं सनी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवरिया क्रिकेट एकेडमी के हरफनमौला खिलाड़ी अमर्त्य कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि और सदर क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार जायसवाल ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed