फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Academy becomes champion in district level cricket

Deoria News: जिला स्तरीय क्रिकेट में देवरिया एकेडमी बनी चैंपियन

Thu, 24 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deoria Academy becomes champion in district level cricket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें देवरिया क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में देवरिया स्टेडियम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए, जिसमें आदित्यनाथ सिंह ने 32 तथा आकाश ने 30 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए शेखर ने दो तथा अजय, मानस, वारिस एवं दिलीप ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

जवाब में उतरी देवरिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने नौवें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें अल्तमस ने 38, सुंदरम ने 17 तथा सुल्तान ने 10 रन का योगदान दिया। देवरिया स्टेडियम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश एवं राहुल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व पहला सेमीफाइनल देवरिया स्टेडियम और देवरिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया स्टेडियम ने छह विकेट से जीत हासिल की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल देवरिया क्रिकेट एकेडमी और देवरिया हॉस्टल के बीच खेला गया। इसमें देवरिया क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाडियों को खेल निदेशालय की ओर से निर्धारित पुरस्कार प्रदान किया।

इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव, गिरीश सिंह, लालू सिंह यादव, दिवाकर मणि त्रिपाठी, शकील अहमद, विजय कुमार पाल, रामजनम यादव, शालिनी शर्मा, प्रवीन कुमार, स्टेडियम के फिजियो डाॅ. डीके पांडेय ,अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रशिक्षक पवन शाने हबीब ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed