फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoraha Baba Ashram surrounded by flood water, road also submerged

Deoria News: देवरहा बाबा आश्रम बाढ़ के पानी से घिरा, सड़क भी जलमग्न

Sat, 06 Sep 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Deoraha Baba Ashram surrounded by flood water, road also submerged
देवरहा बाबा आश्रम जाने वाली सड़क पर लगा सरयू के बाढ़ का पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



भागलपुर/मईल। सरयू नदी के बढ़ते पानी से देवरहा बाबा आश्रम चारों तरफ से पानी से घिर गया है। आश्रम को जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर एक से दो फुट पानी बह रहा है। इससे यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है।
चारागाह पानी में डूब जाने से आश्रम में रह रहीं गायों के सामने चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं पूरा देवारा क्षेत्र का चारागाह बाढ़ के पानी से डूबने से क्षेत्र के मईल, मईलौटा, नरसिहडाढ़, नरियांव, देवसिया, तेलिया कलां, बेलवा, तेलिया शुक्ल, बढ़ौना, बरेजी, अकुबा सहित दर्जनों गांवों के पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट हो गया है। आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज ने जिला प्रशासन से श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए नाव व पशुओं को चारे के व्यवस्था की मांग की है।.
विज्ञापन

भागलपुर में शुक्रवार को सरयू नदी 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी कर खतरे के निशान से 43 सेमी ऊपर पहुंच गई है। नदी का जलस्तर कभी आधा सेमी तो कभी एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। यह देख तटवर्ती इलाकों में बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, शुक्रवार की शाम चार बजे सरयू आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी। हेड मीटर पर जलस्तर 64.53 मीटर रिकाॅर्ड किया गया, जो मीटर पर अंकित खतरे के निशान 64.10 मीटर से 43 सेमी ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नेपाल और पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते सरयू के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed