{"_id":"64dd1611cbdef6f47909e504","slug":"dental-patients-will-be-comfortable-in-treatment-facility-increased-deoria-news-c-208-1-deo1001-4332-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दांत के रोगियों को इलाज में होगी सहूलियत, सुविधा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दांत के रोगियों को इलाज में होगी सहूलियत, सुविधा बढ़ी
Thu, 17 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के दंत रोग विभाग में सुविधाएं बढ़ रही हैं। बुधवार को प्राचार्य ने इलेक्ट्रानिक पूर्णतया आटोमेटिक डेंटल चेयर का पूजन और फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके होने से मरीजों के इलाज में आसानी होगी। वहीं जबड़े के फ्रैक्चर का भी ऑपरेशन शुरू हो गया है।
मेडिकल कॉलेज में मैनुअल डेंटल चेयर थी, जाे काफी पुरानी होने के कारण खराब हो गई थी। प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, विभाग की अध्यक्ष डॉ. अफसाना अंसारी ने पूजन तथा फीता काटकर चेयर का उद्घाटन किया। प्राचार्य ने कहा कि यह आटोमेटिक डेंटल चेयर है। इससे मरीजों का इलाज करने में काफी सुविधा होगी। कहा कि जबड़े का आपरेशन शुरू हो गया है। जल्द ही अन्य सुविधाएं बढ़ेंगी। मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान डॉ. अजीत पाल, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. डीके सिंह, डॉ. रीतिका जायसवाल, डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. आशीष जायसवाल, डॉ. इकबाल, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. अरूणेश, दंत विभाग के डॉ. गौरव जायसवाल, डॉ. सौरभ पटेल, डॉ. तेजस्विता आदि मौजूद रहीं। इसके बाद प्राचार्य ने सीएमएस के साथ ओपीडी का निरीक्षण किया और डॉक्टरों की उपस्थिति देखी। संवाद