फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dengue outbreak, soldier found victim

Deoria News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, पीड़ित मिला सिपाही

Tue, 22 Nov 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak, soldier found victim
डेंगू का प्रकोप बढ़ा, पीड़ित मिला सिपाही
विज्ञापन

देवरिया। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं। एक सिपाही भी पीड़ित मिला है। उसे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने मंगलवार को उसे रेफर कर दिया। इस समय अस्पताल में डेंगू के एक मरीज का इलाज चल रहा है।
डेंगू पांव पसार रहा है। शहर के मोहल्लों के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज मिल रहे हैं। दूसरे जनपद तथा प्रांत से आने वाले लोग भी पीड़ित मिल रहे हैं। जिले के बघौचघाट थाने पर तैनात कांस्टेबल कई दिनों से बुुखार से पीड़ित है। निजी डॉक्टर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। शनिवार की शाम उसे इमरजेंसी से जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। उसके ब्लड की जांच कराई गई। रिपोर्ट में प्लेट्लेट्स काफी कम थे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीजों में एक को छुट्टी दे दी, जबकि एक मरीज का इलाज चल रहा है। जांच के लिए उसके ब्लड का सैंपल दिया गया है। वहीं, सोमवार को ओपीडी में आए मरीजों में लक्षण मिलने पर सोलह लोगों की जांच कराई गई, जिसमें पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं। एमसीएच विंग में बीस बेड का वार्ड बनाया गया है, जहां चिकित्सक व स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। दवा व जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed