फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demsel disappear

Deoria News: युवती घर से लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 29 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
demsel disappear
तीन साल पहले युवती की हुई थी शादी, डेढ़ माह बाद आ गई थी मायके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती की तीन साल पहले शादी हुई थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना से वह डेढ़ माह बाद मायके चली आई।


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती की तीन साल पहले शादी हुई थी। हालांकि, ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। इससे वह डेढ़ माह बाद ही मायके आकर रहने लगी। न्यायालय में केस चलने लगा। फिर दोनों पक्षों को एक-दूसरे से अलग होने की बातचीत चल रही थी। सोमवार की सुबह 10:00 बजे युवती घर से लापता हो गई। पता नहीं चला तो फिर मोबाइल फोन पर फोन किया जाने लगा। घंटी बज रही थी लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। मंगलवार को पिता ने थाने पहुंच तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि युवती को ढूंढ़ने के लिए उसके मोबाइल फोन का सहारा लिया जाएगा। उसी के जरिए लोकेशन ट्रेस कर पुलिस उसके पास तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed