फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demonstration regarding facilities in Aasra residence

Deoria News: आसरा आवास में सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 26 Oct 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding facilities in Aasra residence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। बाईपास रोड स्थित आसरा आवास के लोगों ने शुक्रवार को सरकारी सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। बताया की आवास में शुद्ध पीने को पानी नहीं है, वही पानी निकास की सुविधा नहीं होने पर हमेशा संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके आलावा पानी जमा होने से भवन जर्जर हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी, एसडीएम सलेमपुर व इओ से शिकायत के बाद भी समस्या समाधान नहीं होने की बात कही है।

भटनी नगर के बाईपास रोड स्थित प्राइमरी पाठशाला वार्ड में गरीबों के लिए आसरा आवास बनाया गया है। आवंटन के बाद आवास में करीब 21 गरीब परिवार रहते हैं। आरोप है कि इन दिनों आवास में कोई सुविधा नहीं मिल रहा है। आवास के अधिकांश छत बारिश में टकपकने लगते है। पीने को शुद्ध पानी की किल्लत है। पानी निकासी की सुविधा नहीं होने से परिसर में गंदा पानी हमेशा जमा रहता है। ईओ अमित सिंह ने बताया कि आसरा आवास के पानी निकासी व समस्या समाधान के लिए कार्ययोजना बनाया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जायेगा। इस दौरान सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, लक्ष्मीना देवी, समीम मंसूरी, राबिया खातून, उर्मिला देवी, रतन देवी, मीना देवी, संगीता देवी, पूनम देवी अवधेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed