फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demonstration held demanding opening of Human Resource Portal

Deoria News: मानव संपदा पोर्टल खोलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Feb 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held demanding opening of Human Resource Portal
देवरिया। मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज करने की समय सीमा समाप्त होने से आक्रोशित राज्य कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को मांग दिवस मनाया। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान गेट मीटिंग कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि विभाग में कंप्यूटर और संसाधनों की कमी के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी 31 जनवरी 2026 तक अपना विवरण पोर्टल पर फीड नहीं कर सके। पोर्टल बंद होने से अब उनके वेतन रुकने का खतरा पैदा हो गया है। संघ ने चिंता जताई कि आगामी माह में होली और ईद जैसे बड़े त्योहार हैं, ऐसे में वेतन न मिलना आर्थिक संकट खड़ा कर देगा। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पोर्टल को एक माह के लिए पुनः खोलने की मांग की है। मीटिंग में अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार, सुनील यादव, सेराज आलम, श्रवण कुमार यादव, नीलम कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed