{"_id":"673a57a677b52dc82f076e85","slug":"demonstration-by-keeping-the-dead-body-24-hours-ultimatum-for-disclosure-deoria-news-c-208-1-deo1004-140049-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शव रखकर प्रदर्शन, खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शव रखकर प्रदर्शन, खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम
Mon, 18 Nov 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/ एकौना। हौली बलिया गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के बेटे व डीवीएनपीजी गोरखपुर के छात्र नेता विशाल की शनिवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
घरवालों के अनुसार उसे गोली मारने के बाद चाकू से शरीर पर कई जगह वार कर मौत के घाट उतारा गया है। इधर रविवार की शाम गांव में विशाल सिंह श्रीनेता का शव पहुंचते ही जुटे लोग आक्रोशित हो गए। वह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों के समझाने पर 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। लोग विशाल की हत्या निहाल हत्याकांड तो कुछ लोग घटना में गोरखपुर जिले के कौड़ीराम निवासी युवक से रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद से जोड़ कर देख रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए अपराधियों की गिरफ्तार में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के बाद पूर्व बीडीसी सदस्य के बेटे व छात्र नेता विशाल का शव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने करहकोल मार्ग को हौलिया बलिया गांव के निकट सड़क जाम कर दिया। लोग विशाल के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम किए लोगों से सीओ अंशूमन श्रीवास्तव ने वार्ता की। दूसरी ओर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरू सिंह ने देवरिया आने की तैयारी की। वह समर्थकों के निकल ही रहे थे कि एक फोन काल आ गए। यह फोन मृत विशाल सिंह के गांव के एक व्यक्ति का था, जो एक प्रमुख दल जुड़े है। उन्होंने कहा यहां सब ठीक है, आपके आने से माहौल बिगड़ जाएगा। इसके बाद हम लोग रुक गए।
सियासी दलों ने घटना पर जताया दुख, खुलासा करने की मांग
विशाल की हत्या पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने गहरा दुख जताया। उन्होंने पुलिस से वार्ता कर जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की। वहीं करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने देवरिया पहुंचने का पोस्ट वायरल किया। एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने युवा विशाल सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पुलिस ने मामले की गंभीर से जांच करने को कहा।
विधायक जयप्रकाश निषाद और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने घटना पर एसपी से निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने देवरिया में ताबड़तोड़ हत्या पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
तीन वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय था विशाल
गोरखपुर। विशाल सिंह दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में बीकॉम थर्ड ईयर का छात्र था। पिछले तीन वर्षों से वह कॉलेज और विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय था।