फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Decrease in the water level of Saryu in Barhaj

Deoria News: बरहज में सरयू के जलस्तर में आई कमी

Sun, 13 Sep 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Decrease in the water level of Saryu in Barhaj
बरहज। सरयू और राप्ती नदियों के जलस्तर में शनिवार को पांच-पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई । सुबह सरयू खतरे के निशान 66.50 मीटर से 1.20 मीटर ऊपर 67.70 मीटर पर बह रही थी। शाम को पांच सेंटीमीटर नीचे 67.65 मीटर पर बहने लगी। राप्ती नदी भी 68.00 मीटर से 67.95 मीटर पर बहने लगी है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। सरयू में आई बाढ़ से विशुनपुर देवार के 14 मजरों तक नदी का पानी पहुंच गया है। वहीं राप्ती के पानी से घिरा हाने के कारण भदिला प्रथम गांव टॉपू बना हुआ है। नगर के पटेल नगर पूर्वी, रगरगंज वार्ड में भी नदी का पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी पैना रोड स्थित रामजानकी मार्ग के अलावा कटइलवा-कपरवार संगम तट, देवार में पीडब्ल्यूडी और नुरूल्लाह टेढि़यवा बांध, बिनोवापुरी-महेन, मोहरा-केवटलिया तटबंध पर दबाव बना रहा है। नदी के पीछे हटने से लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed