फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death will not occur due to lack of treatment, Ayushman card given

Deoria News: इलाज के अभाव में नहीं होगी मौत, दिया गया आयुष्मान कार्ड

Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Death will not occur due to lack of treatment, Ayushman card given
बरहज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयुष्मान भव के तहत कार्यक्रम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 14 पात्र लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। जिसे पाकर लोग खुश हैं। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इलाज के अभाव में किसी भी व्यक्ति की मौत न हो, सरकार इसके लिए प्रयत्नशील है। सरकार आयुष्मान कार्ड के जरिए पैसा नहीं होने पर भी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की योजना चला रही है। कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्य नाथ सरकार का 35 करोड़ गरीब परिवार को आयुष्मान भव: योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। विधायक ने पात्र लाभार्थियों से इसे संभाल कर रखने और जरूरत पड़ने पर प्रयोग करने की अपील की। मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल, महेन प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार, प्रदीप जायसवाल, संजय सिंह एडवोकेट, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed