फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of two during Morning Walk, one serious

मार्निंग वॉक के दौरान दो की मौत, एक गम्भीर

Sun, 23 Apr 2017 10:48 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Death of two during Morning Walk, one serious
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र के बरहज-भलुअनी मार्ग पर करमटार गंगा मोड़ के समीप एक वाहन ने मार्निंग वॉक कर रहे तीन को रौंद दिया। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि एक किशोर मेडिकल कॉलेज में जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को करमटार शेर खां निवासी अच्छेलाल चौहान उम्र 48 वर्ष पुत्र झींगुरी चौहान अपने आठ वर्षीय पुत्र राज चौहान के साथ मुख्य मार्ग पर सुबह मार्निंग वाक पर निकला था। जबकि गांव के ही अलख यादव उम्र 55 वर्ष पुत्र बैजनाथ यादव भी टहल रहे थे। लोगों का कहना है कि इसी बीच करीब पांच बजे एक बड़े पहिए के वाहन ने तीनों को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग जुट गए। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए देवरिया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अच्छेलाल और अलख यादव की मौत हो गई। जबकि राज चौहान की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल रेफर कर दिया। गांव के ही दो लोगों की मौत और एक के गम्भीर रुप से घायल होने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट-
दो लोगों की एक साथ उठी अर्थी, सिहर उठे लोग
भलुअनी। पवन कुमार पाठक। क्षेत्र के करमटार शेर खां में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गांव में एक साथ दो लोगों की उठी अर्थी देख लोग सिहर पड़े। ग्रामीण रविवार का दिन गांव के लिए काला दिन बता रहे थे। दोनों का बरहज के गौरा मुक्तिपथ पर दाह संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलख यादव पुत्र बैजनाथ यादव विदेश रहते थे। लेकिन काफी दिनों से गांव रहकर खेती बारी कर रहे थे। अलख की शादी उर्मिला देवी से हुई थी। जिससे धनन्जय, संजय, महिमा और आकाश हैं। वह आकाश को छोड़ बाकी सबकी शादी कर चुके थे। वह छोटे बेटे की शादी कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री लेना चाहते थे। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। जबकि अच्छेलाल पुत्र झींगुरी चौहान की पत्नी शीला से प्रियंका, प्रीति, मनीष और राज हैं। राज भी अपने पिता की अंगुली थामे टहलने गया था। उसे क्या पता था कि सहारा देने वाला पिता उसे जिंदगी और मौत की लड़ाई में मझधार में छोड़ दुनिया से विदा हो लेंगे। दोनों की मौत और घायल राज को लेकर गांव के लोग भगवान को कोसते नजर आ रहे हैं। अलख और अच्छेलाल दोनों की अर्थी मुक्तिपथ पर ले जाई गई। दोनों की जलती चिता देख लोग अपने को रोक नहीं पा रहे थे। 

इंसेट-
बुढ़ापे के सहारा को कंधा दे रहे थे बूढ़े बाप 
भलुअनी। बरहज-भलुअनी मार्ग स्थित करमटार गंगा मोड़ पर हुए सड़क हादसे में गांव के अलख और अच्छेलाल की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। बुढ़ापे का सहारा बनने वाले बेटों को कंधा देते उनके बूढ़े पिता बैजनाथ और झिंगुरी बिलख रहे थे। जिसे देख लोगों का कलेजा मुंह को आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed