फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in suspicious condition, husband in police custody

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति हिरासत में

Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition, husband in police custody
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति हिरासत में
विज्ञापन

पिंडी। लार के जमसड़ा गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

लार नगर के पिपरावार्ड निवासी कंचन भारती की पुत्री सुनीता की शादी जमसड़ा गांव के दिलीप भारती से मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत 14 नवंबर 2019 को देवरिया में सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। विवाहिता के पिता राम कंचन ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी में तीन लाख रुपये दहेज देने के लिए बात हुई थी। मैंने दो लाख अस्सी हजार रुपये दिया था। बीस हजार रुपये नहीं दे पाया था। सुनीता का पति दिलीप भारती बार-बार दहेज की मांग करता रहा। अक्सर उसे मारता-पीटता था। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली से आते ही मारने-पीटने लगा। बुरी तरह पिटाई से सुनीता की मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed