फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in road accident

चनुकी-भाटपाररानी मार्ग पर हादसे में युवक की मौत

Tue, 02 Feb 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
death in road accident
चनुकी-भाटपाररानी मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के चनुकी-भाटपाररानी मार्ग पर भेड़ापाकड़ के समीप सोमवार की रात किसी वाहन की चपेट से महाईचपार निवासी 24 वर्षीय सर्वजीत राजभर की मौत हो गई। वह चनुकी बाजार से अपने गांव पैदल जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अविवाहित सर्वजीत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। सोमवार की रात में पैदल ही गांव जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। गश्त पर निकली पुलिस उसे भाटपाररानी पीएचसी ले गई। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत
विज्ञापन

की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके चाचा रामचंद्र राजभर ने थाने में घटना की तहरीर दे दी है। क्षेत्राधिकारी पंचम लाल ने बताया कि सर्वजीत के चाचा ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर आया आर्थिक संकट
सर्वजीत ही परिवार में एकमात्र कमाने वाला था। उसके पिता घर पर ही रहते हैं। उसके तीन भाई और दो बहने हैं। बड़ा भाई इंद्रजीत मर चुका है और छोटा भाई राकेश 20 वर्ष का है। उसकी बहन वंदना 15 और गुड़िया 12 वर्ष की है। घटना के बाद से ही उसकी माता गीता देवी व पिता रुदल राजभर तथा उसके भाई व बहनों का रोते-रोते बुरा हाल था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed