फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident, mayhem

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में घायल बीटेक के छात्र की मौत, शव आते ही मचा कोहराम

Wed, 31 Mar 2021 04:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
death in accident, mayhem
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में घायल बीटेक के छात्र की मौत, शव आते ही मचा कोहराम
विज्ञापन

सलेमपुर। ग्रेटर नोएडा में होली के दिन सड़क हादसे में घायल बीटेक के छात्र की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। एसडीएम की मदद से बुधवार की सुबह शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि मृतक के पिता अभी घर नहीं पहुंचे हैं, जिसके चलते बुधवार को मिट्टी नहीं दिया जा सका।

कोतवाली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी जियाउल हुसैन का पुत्र सरफराज हुसैन (21) ग्रेटर नोएडा में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। होली के दिन वह बिहार के अपने दो साथियों के साथ बाइक से भोजन करने जा रहा था। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के परी चौक पर किसी वाहन की चपेट से उसकी बाइक डिवाइडर में जा टकराई। बाइक पर सवार तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को सरफराज हुसैन की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही सरफराज के परिवार में कोहराम मच गया। सरफराज हुसैन तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार वालों ने एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल से मुलाकात कर शव मंगाने की गुहार लगाई। एसडीएम की पहल पर बुधवार सुबह शव आते ही परिवार के लोग बदहवास हो गए। परिवार वालों के मुताबिक, उसके पिता सऊदी में काम करते हैं। उनके आने पर मिट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed