फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death due to dip

स्याही नदी में स्नान करने गए किशोर की डूबने से मौत

Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
death due to dip
स्याही नदी में स्नान करने गए किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन

भाटपाररानी। बनकटा क्षेत्र के ग्राम सिकटिया के समीप मंगलवार को स्याही नदी में स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई।
ग्राम सिकटिया निवासी अशोक मद्धेशिया का पुत्र घंटू मद्धेशिया (14) गांव के कुछ बच्चों के साथ स्याही नदी में स्नान करने गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। परिजन उसे मैरवा स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घंटू दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था।

नहर में डूबने से युवक की मौत
बघौचघाट। धान काटने जा रहे युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार कस्बा निवासी कृष्णा निषाद 25 पुत्र पति निषाद मंगलवार की दोपहर खेत में धान काटने के लिए जा रहा था। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर नहर पार करते समय युवक का पैर अचानक फिसल गया।जिससे वह नहर में गिर गया। नहर में उस जगह काफी पानी होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर हो जाने के बाद परिजन उसे खोजते हुए खेत के तरफ गए तो नहर में कृष्णा का शव दिखा। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि नहर में युवक का शव मिला है। परिजन व गांव के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं है। जरूरी कार्रवाई के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed