{"_id":"6197e9b90f2c7125ce5b33c7","slug":"death-deoria-news-gkp416939484","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी की कटान से बने गड्ढे में गिरकर दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी की कटान से बने गड्ढे में गिरकर दुकानदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। छोटी गंडक नदी की कटान से बने गड्ढे में गिर कर दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह दुकान के लिए पपीता लेने बाइक से खेत में जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कोटवां, कमधेनवा, मथुरा छापर, मुंडेरा मिश्र आदि गांव में छोटी गंडक नदी कटान कर रही है। नदी की कटान के चलते बंधो पर गड्ढे बन गए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर कोटवा गांव निवासी बलिस्टर गुप्ता (55) बाइक से पपीता लाने खेत की ओर जा रहे थे। गांव पहुंचने के पहले एक गड्ढे के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने से वह बाइक समेत 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर पड़े। हादसे में वे बाइक के नीचे दब गए और उनके सीने और सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और सदर अस्पताल भिजवाया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
एक दिन पहले ही दुकान का हुआ था उद्घाटन
कोटवा गांव निवासी बलिस्टर गुप्ता मुंबई में निजी व्यवसाय करते थे। बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित न हो, यह सोचकर उन्होंने गांव पर ही व्यवसाय शुरू करने की कोशिश शुरू की। बुधवार को उन्होंने देवरिया कसया मार्ग स्थित कोटवां मोड चौराहे पर एक व्यक्ति के साथ साझे में फल की दुकान का उद्घाटन कराया। अगले ही दिन हादसे में उनकी मौत हो जाने से लोग सकते में आ गए। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी बुंदा देवी, पुत्रियां गुड़िया, बेबी, रिंकी, मालसी, किरण और बेटा रिशु गुप्ता दहाड़े मार कर रोने लगे।