{"_id":"66b50c0cc402e8fb460d2798","slug":"deadly-attack-on-middle-aged-man-going-home-on-bike-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-132379-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक से घर जा रहे अधेड़ पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक से घर जा रहे अधेड़ पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
- पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र में विशुनपुरा गांव के पास भटजमुआव निवासी एक अधेड़ को रास्ते में घेर कर मनबढ़ों ने हमला कर दिया और उसकी बाइक तोड़ दी। वह बाजार से घर लौट रहे थे। मनबढ़ों ने धारदार हथियार से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है।
सुरौली थाना क्षेत्र के भटजमुआंव निवासी यशोदा देवी पत्नी बलराम राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके पति रविवार की शाम सुरौली- पैकौली बाजार से सामान की खरीदारी कर गांव आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में आधा दर्जन बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने उन्हें घेर लिया और बलराम को बाइक से गिराकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया, जिससे बलराम के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और एक पैर टूट गया। मनबढ़ों ने बलराम की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
आसपास के लोगों ने बलराम को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सुरौली पुलिस ने इस मामले में दीपक यादव उर्फ राणा, आदित्य यादव निवासी भटजमुआंव थाना सुरौली व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।