फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of newly married woman found hanging from fan in Deoria

Deoria News: देवरिया में पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Nov 2023 12:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Nov 2023 12:40 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि नवविवाहिता का शव मिला है। पीएम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging from fan in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव में बुधवार की रात एक नव विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सास-ससुर को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। नवविवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को जांच कर रही है।
विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव की ज्योति मिश्रा की शादी पांच माह पहले लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी कृष्णा मिश्रा से हुई थी। बुधवार की रात ज्योति का शव पंखे से लटकता हुआ देखा। यह देख चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधर घटना की जानकारी पर ज्योति के मायके वाले भी पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। पुलिस ने शव को उतरवाया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योति के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि नवविवाहिता का शव मिला है। पीएम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed