फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of newly married man found hanging in room

Deoria News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहित का शव

Sun, 10 Sep 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married man found hanging in room
देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार की शाम एक महिला ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी होने के बाद परिजनों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। विवाहिता की इसी साल मई में शादी हुई थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव के रहने वाले राज चौहान की शादी इसी साल 10 मई को सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के मुड़ाडीह गांव के रहने वाले गुड्डू चौहान की बेटी सविता (21) के साथ बड़े धूमधाम के साथ हुई थी। शनिवार की शाम पांच बजे के करीब सविता ने घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी काम से बाहर गई सास तारा देवी जब घर आई तो सविता को आवाज देने लगीं। कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर वह कमरे पर गई तो वह अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो सविता का शव फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतरवाया। जानकारी होने के बाद मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुर पन्नेलाल और सास तारा देवी को हिरासत में ले लिया। पन्नेलाल कैंसर पीड़ित हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और एसओ गिरीश चंद राय ने जांच की। सीओ ने बताया कि सास, ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मायके वालों का आरोप है कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed