फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body of farmer found hanging

नाले के पास पेड़ से लटकता मिला महुईं संग्राम के किसान का शव

Mon, 26 Jul 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
dead body of farmer found hanging
नाले के पास पेड़ से लटकता मिला महुईं संग्राम के किसान का शव
विज्ञापन

मगहरा। खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुईं संग्राम गांव निवासी किसान रवींद्र मिश्र (65) का शव नाले के समीप पेड़ से लटकता मिला। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

रविवार सुबह महुईं संग्राम गांव के उत्तर नाले के निकट गांव के ही रवींद्र मिश्र का शव पेड़ से लटका देखा गया। लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। रवींद्र की मौत की खबर मिलते ही पत्नी फूलमती देवी दहाड़ मारने लगी। जबकि परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रवींद्र पिछले करीब एक साल से दिमागी रूप से अस्वस्थ थे। उनका बनारस से इलाज चल रहा था। शनिवार की रात वह भोजन करने के बाद सोने चले गए। सुबह फंदे से लटका रवींद्र का शव देख सभी हतप्रभ थे। खुखुंदू इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, रवींद्र की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed