फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of dumper driver found near rail line

Deoria News: रेल लाइन के पास मिला डंफर चालक का शव

Mon, 15 May 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dead body of dumper driver found near rail line
तुर्तीपार हाल्ट स्टेशन की घटना, टूटे मोबाइल के सिम से हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के तुर्तीपार हाल्ट स्टेशन के 100 मीटर उत्तर रेल ट्रैक के पास सोमवार को एक डंफर चालक का शव मिला। लार रोड स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाॅकेट से मिले टूटे मोबाइल के सिम से उसकी पहचान जनपद गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के जगत रामलखना तिवारी टोला निवासी राकेश कुुमार के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
भटनी-वाराणसी रेलखंड पर स्थित तुर्तीपार हाल्ट स्टेशन के पास रविवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन चालक ने लार रोड स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने मईल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर युवक के पाॅकेट से टूटा हुआ मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल के सिम को दूसरे मोबाइल में लगाया तो परिजनों का फोन आया, जिससे उसकी पहचान राकेश 40 वर्ष पुत्र लाल बचन निवासी जगत राम लखना तिवारी टोला, थाना खोराबार, जिला गोरखपुर के रूप में हुई। इसके बाद घर पर रोना-पीटना मच गया। सोमवार को परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। चौकी प्रभारी मान सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिला है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


डंफर चलाकर करता था परिवार का जीवन यापन
राकेश कुमार पेशे से चालक था। वह डंफर चलाकर परिवार का जीवन यापन करता था। परिजनों के अनुसार तीन दिन तुर्तीपार के पास रेलवे ब्रिज का काम चल रहा है, जहां मिट्टी भराई का भी काम चल रहा है। वहीं राकेश डंफर चला रहे थे। रविवार रात गाड़ी खड़ा किए। इसके कुछ देर बाद रेल लाइन की तरफ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पत्नी का रो-रोकर था बुरा हाल
राकेश कुमार के मौत की खबर सुनकर पत्नी रंभा देवी, पुत्र पीयूष व परिवार के अन्य सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पर पूर्व प्रधान कृष्ण चंद वर्मा के साथ गाड़ी से पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस के पीछे मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन गेट से कुछ दूरी पर गाड़ी से उतरते ही रंभा देवी दहाड़ मारने लगीं और सड़क पर गिर पड़ीं। साथ आई महिलाएं सड़क पर बैठकर उसे ढांढस बंधा रही थीं। उधर खबर मिलने पर ससुराल लार बाजार से सास व अन्य लोग भी पहुंचे थे। राकेश की सास की आंख से आंसू नहीं थम रहे थे।

-----------
पीयूष के सिर से उठ गया पिता का साया
राकेश कुमार को एक बेटा पीयूष है। वह अभी 11वीं का छात्र है। राकेश की मौत के बाद उसके सिर से पिता का साया उठा गया है। घटना से वह बदहवास हो गया था। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। वह फोन आने पर बात करता तो गुमशुम बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed