फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of a young man found on the road

Deoria News: संदिग्ध हालात में सड़क पर मिला युवक का शव

Tue, 21 Mar 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the road
फोटो समाचार।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। भेलऊर सरांव खुर्द मार्ग पर सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। रात में गांव की दलित बस्ती में युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से बिना बताए चला गया। मृतक वाहन चलाकर परिवार के भरण पोषण करने में पिता का सहयोग करता था।
सरांव खुर्द गांव निवासी बेचई यादव का बेटा राहुल यादव (22) का रविवार की रात गांव के दलित बस्ती में कुछ लोगों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह घर पहुंचा, तो घर वालों से भी नोकझोंक हुई। उस समय युवक नशे की हालत में था और घर वालों से बहस करने के बाद बिना बताए निकल गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भेलऊर सरांव खुर्द मार्ग पर उसका शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक के गले पर कुछ चोट के निशान बने थे। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह गांव में लोगों की गाड़ी चलाकर गृहस्थी में सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के मौत की सूचना पर मां ज्ञानती देवी का रोरोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। घटना स्थल पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर ने कहा कि मृतक के गले पर कुछ चोट पर निशान पाए गए हैं। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed