{"_id":"62926bd056578a621062fe82","slug":"dead-body-found-of-adolescent-drowned-in-sarayoo-river-deoria-news-gkp438477244","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में उतराया मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में उतराया मिला किशोर का शव
विज्ञापन
सरयू नदी में उतराया मिला किशोर का शव
बरहज। सरयू नदी में शनिवार को जिस्तोलिया निवासी और बहन के घर आए किशोर राहुल (15) का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। परिवार में कोहराम मच गया।
शुक्रवार को स्नान करते समय डूबे राहुल का शव सुबह सरयू में उतराया देख आसपास के लोग जुट गए। जानकारी होने पर उसके बहनोई के घर वाले और गांव के लोग पहुंच गए। बहन प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वार्ड के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की शाम श्रीनारायण उर्फ गुड्डू के घर वाले पूजा के लिए नदी की ओर गए थे। महिलाओं और मोहल्ले के बच्चों के साथ राहुल भी गया था, जहां वह स्नान करने के दौरान डूब गया था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है।
बहन के घर भी पसरा मातम
बरहज। नगर के नंदना मध्य वार्ड नंबर नौ निवासी श्रीनरारायण के पुत्र सोनू की बरात 26 मई को जिस्तोलिया गई थी। 27 मई को विदाई में बहन के साथ राहुल भी बरहज आया था। मौत के बाद बहन प्रियंका के घर भी कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि राहुल बहन की विदाई में आने की जिद कर रहा था। उसे क्या पता था कि मौत उसे खींचकर बहन के घर ले जा रही है।