{"_id":"620005ad70990347be058b10","slug":"dead-body-found-in-hospital-campus-deoria-news-gkp4261081150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल परिसर में मिला वार्ड ब्वाय के बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल परिसर में मिला वार्ड ब्वाय के बेटे का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल परिसर में मिला वार्ड ब्वाय के बेटे का शव
देवरिया। जिला महिला अस्पताल में के वार्ड ब्वाय के बेटे का शव रविवार की सुबह अस्पताल परिसर में मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्ते नोच रहे थे। वार्ड ब्वाय ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में की।
शहर के राघव नगर मोहल्ला निवासी मंजूर आलम महिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं। परिजनों के अनुसार, उनका बेटा रेहान (20) शनिवार को करीब चार बजे घर से निकला और वापस नहीं आया। काफी प्रयास के बाद उसका रात में पता नहीं चल सका। सुबह कुछ लोगों ने महिला अस्पताल परिसर में युवक का शव पड़ा देखा। शव को कुत्ते नोच रहे थे और हाथ को खा चुके थे। थोड़ी ही देर में भीड़ जुट गई। अस्पताल के अफसरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की पहचान परिजनों ने कर ली है।
नहीं सुलझ रही मौत की गुत्थी
देवरिया। रेहान की मौत के कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही होगा। लेकिन, परिजनों को आशंका है कि अस्पताल परिसर में जानवरों ने उसे दौड़ाया हो। भागने के दौरान वह गिरकर घायल हो गया हो और जानवरों के हमले में उसकी मौत हो गई हो।