फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body found hanging

घर के कमरे में कुंडे से लटका मिला मजदूर का शव

Mon, 30 May 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging
घर के कमरे में कुंडे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

लार/सुतावर। घर के कमरे में मजदूर का शव छत के कुंडे से लटका मिला। चीख पुकार सुन लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
नगर के पिपरा वार्ड निवासी लालबाबू प्रसाद (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रोज की तरह वह रविवार को काम कर घर लौटे और भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए। पत्नी ललिता देवी बच्चों के साथ पड़ोस में अपने जेठ के घर मांगलिक कार्यक्रम में चली गई। सोमवार को दोपहर बाद घर पहुंची तो देखी कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद बगल के छत से रोशनदान से देखी तो शव रस्सी के सहारे कुंडे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। यह देख पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। वहां मौजूद महिलाओं ने किसी तरह संभाला। मृत के दो बेटे और पांच बेटियां हैं। पिता की मौत से सभी बेसुध पड़े थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि मजदूर का शव फंदे से लटकता मिला है। घटना की जांच की जा रही है।

भतीजी की डोली से पहले उठी चाचा की अर्थी
लार। लालबाबू प्रसाद के भाई घूरा प्रसाद की बेटी की सोमवार को बरात आने वाली थी। इसे लेकर दो दिन पहले से ही लालबाबू की पत्नी अपने बच्चों के साथ कुछ दूरी पर जेठ के घर चली गई थी। पूरी रात घर में ख़ुशी का माहौल था। महिलाएं पूरी रात रतजगा कर मांगलिक गीत गाती रहीं। सुबह मिट्टी कोड़ाई की रस्म अदायगी हुई। दोपहर बाद जब मेहमानों के लिए नाश्ता भोजन का प्रबंध करने में लोग जुटे थे। तभी पता चला कि लालबाबू ने फंदे से लटक जान दे दी है। इसके बाद से ख़ुशी वाले घर में गम छा गया। सभी चीखने-चिल्लाने लगे। भतीजी डोली सुबह उठने ही वाली थी। इसके पहले चाचा की अर्थी उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed