फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead boday found hanging

आर्केस्टा संचालक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 25 Feb 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
dead boday found hanging
आर्केस्टा संचालक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर चौराहे पर एक कमरे में बृहस्पतिवार की सुबह आर्केस्ट्रा संचालक का शव पंखे के सहारे लटका मिला। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। एएसपी डा. रामयश सिंह से गुहार के बाद पुलिस एक नर्तकी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि नर्तकी और संचालक के बीच रात में विवाद हुआ और उसने आत्महत्या कर ली है।
रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल गांव के अभिमन्यु गोंड़ (35) महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर चौराहे पर किराए के मकान में रहकर आर्केस्ट्रा संचालित करते थे। बुधवार की रात में कार्यक्रम से लौटने के बाद कमरे में नर्तकी और संचालक सो गए। सुबह नर्तकी ने देखा कि अभिमन्यु का शव पंखे की कुंडी से लटक रहा है। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर पत्नी संगीता देवी अपने गांव से लीलापुर चौराहे पर पहुंची। उसने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस का सूचना दी। पत्नी को शक है कि फंदे से लटकता हुआ पति का शव मिला है, कमरे की छत बहुत ही नीचे है। जिससे आत्महत्या करने का सवाल ही नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ रहने वाली नर्तकी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि आर्केस्ट्रा की एक नर्तकी और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर पति की हत्या कर दी है। आरोप लगाते हुए उसने एएसपी को तहरीर दी है। घरवालों ने पुलिस को बताया कि प्रोग्राम से वापस आने के बाद वह वहीं सबके साथ लीलापुर आवास पर रुक जाता थे। रात को रामपुर गौनरिया से प्रोग्राम करके सभी लौटे थे। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से माता उर्मिला देवी, पत्नी संगीता देवी व छोटे भाई विनय कुमार का रो-रोकर बुरा हाल गया था। वहीं मृतक के तीन बेटे अमित (14), सूरज (8), सरजू (6) पिता की मौत के बाद दहाड़े मार कर रो रहे थे।
विज्ञापन

अभिमन्यु गोंड़ करीब 15 वर्ष से एक नर्तकी के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। दोनों रात में किसी जगह कार्यक्रम के लिए गए थे। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। नर्तकी ने बताया है कि उसको मृतक ने मारा पीटा और गुस्से में जा कर सो गया। इसके बाद सुबह सोकर जगी तो गमछे का फंदा लगाकर बेड के ऊपर लगे पंखे की कुंडी से शव लटक रहा था। पूरे मामले का पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के हो जाएगा। -डॉ. रामयश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed