फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Daughter takes leap before dad jumps in river

Deoria News: पिता के नदी में कूदने से पहले बेटी ने लगा दी छलांग

Sun, 13 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Daughter takes leap before dad jumps in river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। बिहार प्रांत के सिवान का रहने वाला का एक परिवार शनिवार को बेटी के प्रेम-प्रसंग से क्षुब्ध होकर सरयू नदी के पक्के पुल से कूदकर जान देने भागलपुर चला आया। पिता के नदी में कूदने से पहले युवती ने छलांग लगा दी, जबकि माता-पिता और नानी को राहगीरों ने पकड़ लिया। पुलिस और मछुआरों ने युवती को बचा लिया।
सीने में चोट के कारण डॉक्टर ने युवती को देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, बिहार प्रांत के सिवान की रहने वाली एक युवती का प्रेम प्रसंग एक युवक से है। युवती के पिता सिवान शहर में क्लीनिक चलाते हैं। पिता ने एक माह पहले युवती को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में डेंटल डाॅक्टर मौसा के घर मौसी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

पिता के अनुसार, एक माह बिलासपुर में रहने के बाद शुक्रवार को युवती मौसी के साथ दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर आ रही थी। माता-पिता, नानी युवती को लाने गोरखपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका देखकर युवती मनकापुर स्टेशन पर उतर गई और ट्रेन चल दी। पिता को सूचना मिलते ही मनकापुर स्टेशन पर पहुंच कर बेटी की खोज की और उसे लेकर सिवान के लिए चल दिए।
रास्ते में माता-पिता ने युवती को प्रेमी से अलग होने के लिए बहुत समझाया बुझाया, मगर मानने को तैयार नहीं थी। इससे क्षुब्ध होकर परिवार सहित जान देने का मन बना लिया।
जान देने भागलपुर पक्के पुल पर चले आए। माता-पिता पुल से कूदने वाले थे कि सुबह टहल रहे राहगीरों ने पकड़ लिया। पिता को कूदते देख युवती ने नदी में छलांग लगा दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से युवती को नदी से निकलवा लिया। पुलिस सभी को चौकी पर लाई और युवती को भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सीने में चोट की वजह से देवरिया रेफर कर दिया। मईल थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि युवती को बचा लिया गया है। परिवार वालों को समझा-बुझाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed