फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Daughter's departure put all the stuff burned

बेटी की विदाई के लिए रखा सारा सामान आग में जला

Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
 Daughter's departure put all the stuff burned
रुद्रपुर में कोतवाली के समीप झोपड़ी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
पड़री बाजार। एक घर में आग लगने से शादी के लिए रखा गया लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। खुखुंदू थाना के कम्हरिया गांव निवासी गोरख प्रसाद की बेटी की बारात शुक्रवार को आने वाली थी। बेटी की विदाई के लिए झोपड़ी में पलंग, मेज, कुर्सी, टीवी आदि सामान रखा गया था।
विज्ञापन


अचानक दोपहर में झोपड़ी में आग पकड़ लिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग फैल गई और झोपड़ी में  रखा शादी का सभी सामान जल गया। पड़ोस के ओमप्रकाश की झोपड़ी में इसकी जद में आ गई।
विज्ञापन


गोरख प्रसाद मजदूरी करते हैं। गोरख ने बेटी की शादी के लिए काफी परिश्रम से सामानों की खरीदारी की थी। गोरख की मानें तो एक लाख से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों ने  तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर में आग से अफरातफरी

रुद्रपुर। कोतवाली के समीप आग लगने से मुख्य बाजार पर अफरातफरी मच गई। आग की लपटों को देख बाजार के लोग बुझाने में जुट गए। घटना में एक गाय झुलस गई। शुक्रवार को दिन में करीब पांच बजे कोतवाली के सामने गोपी चौरसिया के झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। घनी आबादी के बीच लगी आग को देख लोग बुझाने में जुट गए। पुलिस वाले भी दौड़ पड़े। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से पीड़ित का अनाज, घर-गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed