फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Date of election of Tehsil Bar Association announced

Deoria News: तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Date of election of Tehsil Bar Association announced
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी की बैठक बुधवार को चेयरमैन अखिलेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2025 के लिए कार्यकारिणी के गठन के लिए किसी के नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई। इसकी वजह से चुनाव प्रक्रिया पर विचार किया गया और तिथि घोषित कर दी गई।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर स्थित संघ भवन में आयोजित बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया पर विचार किया गया और एल्डर्स कमेटी ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव का निर्णय लिया गया। साथ ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किए गए। इसके तहत नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिला दो जनवरी से शुरू होगा, जाे तीन जनवरी तक चलेगा। चार जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी सुबह 11.30 से दोपहर बाद तीन बजे तक होगी। मतदान की तिथि आठ जनवरी घोषित की गई। इस दिन सुबह 11 से दोपहर बाद 2.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना होगी। गणना समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा और विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी बार के सभी सदस्यों तथा जिला प्रशासन व एसडीएम सदर, तहसीलदार देवरिया को देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed