डाटा फीडिंग में लापरवाही पर नाराजगी जताई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदवारों के नामांकन, निरस्त किए गए नामांकन और नाम वापसी का विवरण वेबसाइट पर समय से फीड नहीं हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की नाराजगी जताने के बाद डीएम के सख्त तेवर अपनाने पर फीडिंग कार्य पूरा किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को ऑनलाइन मॉनीटरिंग करने की योजना बनाई है। इस पर अमल करने के लिए जिलाधिकारियों से कहा गया। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ को निर्देश दिया कि नामांकन, मतगणना स्थलों पर कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था तत्काल कर लें।
ताकि नामांकन से लेकर मतगणना तक की संपूर्ण सूचनाएं समय से राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। इन सूचनाओं में उम्मीदवारों के नामांकन, निरस्त किए गए नामांकन, नाम वापसी, नाम वापसी के बाद निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों, मतदान समाप्ति पर मतदान का प्रतिशत, मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद विजेता और उपविजेता को मिले मतों की संख्या को समय-समय पर फीड करना शामिल है।
डीएम के निर्देश के बाद गौरीबाजार, सलेमपुर, बनकटा और गौरीबाजार के रिटर्निंग अफसर ने डाटा फीडिंग समय से नहीं कराई। इसपर राज्य निर्वाचन आयोग ने नाराजगी जाहिर की। आयोग के निर्देश पर आनन फानन में फीडिंग का काम पूरा किया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर राय ने बताया कि डीएम की सख्ती के बाद चार ब्लॉकों के आरओ ने डाटा फीड कराया है।