फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dap

नकली डीएपी बनाने के आरोप में 16 पर केस दर्ज, गैंगस्टर की भी होगी कार्रवाई

Sun, 05 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
dap
नकली डीएपी बनाने के आरोप में 16 पर केस दर्ज, गैंगस्टर की भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने दी जानकारी, दो वाहन सहित एक करोड़ से अधिक का सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नामी कंपनी के नाम नकली डीएपी खाद बनाने वाले गिरोह का रविवार को डीएम आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से वाहन सहित एक करोड़ रुपये का माल बरामद किया गया है। इन सभी पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम और एसपी ने बताया कि शनिवार को उप कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भलुअनी दूबे गांव के मुसैला-मगहरा मार्ग स्थित गोदाम में नकली डीएपी खाद बनाई जा रही है। इस पर उपजिलाधिकारी गुंजन द्विवेदी, सीओ कपिल मुनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, थानाध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी की संयुक्त टीम ने छापामार तो नकली डीएपी बनाने का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने इस मामले में मौके से पकड़े गए आरोपित राजू सिंह निवासी नंदपुर थाना खामपार, प्रमोद मद्धेशिया निवासी बडहरा, दिलीप चौरसिया निवासी जमसेडिया थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, दोहनी गांव निवासी उपेंद्र, विमलेश राजभर, राजकुमार, जागेश, सुदामा, सत्येंद्र गौड़, शिवशंकर, बड़े चौहान, शत्रुघ्न राजभर, राजेश, राकेश राजभर, कुबेर , अमोद पर मुकदमा दर्ज किया है। इनके पास से डीएपी खाद की 647 खाली बोरियां, तीन तौल मशीन, दो सिलाई मशीन, सिलाई धागा 20 पैकेट आदि उपकरण एवं कुल 1921 बोरी नकली डीएपी खाद, एक ट्रक, एक पिकअप बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन गिरफ्तार, कछुओं की तस्करी का पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिस जगह पर नकली खाद बनाई जाती थी, वहीं से कुछओं की तस्करी भी की जाती थी। इस मामले का पर्दाफाश करते हुए डीएफओ वीके पांडेय ने बताया कि छापे के दौरान 10 कछुए मिले हैं। इस मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ग्राम भलुअनी दूबे से वन विभाग की टीम ने एल्युमीनियम के टब में 10 कछुए मिले। इस मामले में आरोपित दिलीप चौरसिया निवासी जमसड़िया थाना तरयासुजान, राजू सिंह निवासी रामनंदपुर थाना खामपार, प्रमोद मद्धेशिया निवासी-मुसैला बुजुर्ग थाना-खुखुंदू ने कछुओं को बंगाल से लाकर उनकी नेपाल में तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed