फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   danis adressed bjp kisan mocha sammelan

डबल इंजन की सरकार विकास का बना रही कीर्तिमान : मो. दानिश

Wed, 23 Nov 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
danis adressed bjp kisan mocha sammelan
मदनपुर में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ बोर्ड मंत्री दानिश आजाद अंसारी का स्वागत करते भाजपा कार्य - फोटो : DEORIA
डबल इंजन की सरकार विकास का बना रही कीर्तिमान : मो. दानिश
विज्ञापन

नई नगर पंचायत मदनपुर में आयोजित हुआ किसान प्रतिनिधि सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया। इसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्यमंत्री मोहम्मद दानिश आजाद अंसारी रहे।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ है। सरकार ने अभी तक 86 लाख लघु और सीमांत किसानों के फसली ऋण को माफ करने के साथ प्रदेश में 2017 से 2022 तक एक लाख 72 हजार 745 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान करके कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के हित में भी कई योजनाएं चला रही हैं। इसमें उर्दू शिक्षण के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के साथ मदरसों का आधुनिकीकरण कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री विधायक जय प्रकाश निषाद, भाजपा जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, जिला मंत्री भगवान यादव, मंडल अध्यक्ष भाजपा कमलेश सिंह, निकाय प्रभारी मदनपुर अखंड प्रताप सिंह, नसीरुद्दीन, काशीपति शुक्ल, दिनेश पांडेय, गिरीश नारायण सिंह, दिनेश तिवारी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन ऋषि सिंह ने किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, रानू सिंह, सगीर शेख, सदानंद सिंह, विकास राव, अमरेंद्र सिंह, योगेश त्रिपाठी, रामजन्म राजभर, गोलू यादव, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
यूपी के निकाय चुनाव में भी बनने जा रही भाजपा की सरकार
रुद्रपुर। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास का फार्मूला लागू कर प्रदेश में रहने वाले हर तबके के नागरिकों का उत्थान कर रही है। यूपी के निकाय चुनाव में जनता भाजपा को बहुमत देकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। यें बातें अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ बोर्ड राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहीं। वह बुधवार को मदनपुर में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नव सृजित नगर पंचायत मदनपुर पहुंचे पर उनका स्वागत हुआ। मठिया में भाजपा नेता योगेश त्रिपाठी के नेतृत्व में राज्यमंत्री को फूल-मालाओं से लाद दिया गया।
फोट़ो समाचार
कार्यकर्ता संगठन के आधार स्तंभ : डॉ. अंतर्यामी सिंह
भाटपाररानी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को भाटपाररानी के सेंट जेवियर्स स्कूल में नगर पंचायत चुनाव संयोजक, चुनाव प्रभारी तथा मंडल अध्यक्ष की बैठक हुई। इसमें नगर निकाय चुनाव की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने संगठन के निर्देशित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि माइक्रो मैनेजमेंट ही भाजपा की जीत का आधार है। इस दौरान चुनाव प्रभारी कुंजबिहारी सिंह व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सुरेश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, सुशील शाही आदि मौजूद रहे। संवाद

भाजपा ने की नगर निकाय चुनाव के वार्ड प्रभारियों की घोषणा
भाटपाररानी। भाजपा नगर पंचायत चुनाव के भाटपाररानी नगर संयोजक आनंद पीयूष उपाध्याय ने जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह की सहमति मिलने के बाद बुधवार को निकाय चुनाव के वार्ड प्रभारियों की घोषणा की। इसमें वार्ड नंबर एक लखना उर्फ डोमडीह में अनिल शाही, वार्ड नंबर दो हनुमानगढ़ी में संजय पटेल, वार्ड नंबर तीन जलकल कॉलोनी में सुरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर चार चिकटोली में शम्स परवेज, वार्ड नंबर पांच रामपुर लिहा में हर्षवर्धन पांडेय, वार्ड नंबर छह पोखरा पार में उमेश शाही, वार्ड नंबर सात आर्य चौक में अशोक तिवारी, वार्ड नंबर आठ सोहनपार में अजय पांडेय, वार्ड नंबर नौ दुर्गा मंदिर में नीरज जायसवाल, वार्ड नंबर दस शिव मंदिर में सत्येंद्र पांडेय, वार्ड नंबर 11 गुदरी बाजार में डॉ. पवन राय तथा वार्ड नंबर 12 मालवीय नगर में प्रेम सागर वर्मा को वार्ड प्रभारी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed