फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   damsel was killed kins

प्रेमी के साथ भाइयों ने की थी युवती की हत्या

Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
damsel was killed kins
प्रेमी के साथ भाइयों ने की थी युवती की हत्या
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार-चौरीचौरा रेलवे लाइन के मध्य हरेरामपुर गांव की सीमा में मृत मिली युवती की हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार युवती के कई लोगों से संबंध से खफा भाइयों ने उसके प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका के एक पैर का चप्पल व कपड़े बरामद हुए हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
31 जनवरी की सुबह में गौरीबाजार-चौराचौरी रेलवे लाइन के मध्य हरेरामपुर गांव की सीमा में 19 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसकी पहचान हरेरामपुर गांव के मजनू की पुत्री रेशमा के रूप में हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को ही एसओजी टीम और गौरीबाजार पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मंगलवार को एसओजी व गौरीबाजार की टीम ने नामजद अभियुक्त शिवम चौहान को गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह रेशमा का प्रेमी था। मृतका के भाई अरमान अली ने उससे कहा कि उसकी बहन के संबंध अन्य लोगों से भी है। तुम उसे मिलने के लिए रेलवे पुलिया के पास बुलाओ। शिवम चौहान ने 30 जनवरी को उसको मिलने के लिए बुलाया। नियत स्थान पर पहले से मौजूद रेशमा के भाई अरमान अली एवं चचेरे भाई सैफ अली ने शिवम चौहान के साथ उसका गला व मुंह दबाकर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। अरमान अली और सैफ अली को पश्चिमी ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने भी शिवम चौहान के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या का इकबाल किया। तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूर गेहूं के खेत में छिपाकर रखे चाकू, मृतका के एक पैर का चप्पल व कपड़े बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि मृतका के कई लोगों से संबंध थे। इस बात से खफा होकर ही भाइयों ने उसके प्रेमी के संग मिलकर हत्या कर दी। इस मामले में तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed