फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dadar Express engine failure in Salempur

सलेमपुर में दादर एक्सप्रेस का इंजन फेल

Mon, 08 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 08 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से मुंबई जा रही दादर एक्सप्रेस का इंजन सोमवार सुबह 8.20 बजे गोविंदपुर रेलवे स्टेशन के समीप खराब हो गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से भटनी-वाराणसी रूट पर करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। दादर एक्सप्रेस का इंजन खराब होने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने वाराणसी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को किरिहड़ापुर में रुकवा दिया।

इसके इंजन से दादर एक्सप्रेस को किरिहड़ापुर स्टेशन तक पहुंचाया गया। ढाई घंटे बाद मऊ से मालगाड़ी का इंजन पहुंचा और इसके बाद दादार एक्सप्रेस रवाना की गई।
विज्ञापन


इस दौरान भटनी-वाराणसी रेल ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर के लिए ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई।

वहीं आनंद बिहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस और गोदान एक्सप्रेस ट्रेनें क्रमश: किरिहड़ापुर, बेल्थरा और मऊ रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे तक खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन प्रभावित होने की वजह से रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

इस बाबत स्टेशन अधीक्षक काशीनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि दादर एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल होने के चलते रेलवे ट्रैक बाधित रहा लिहाजा ट्रेनें विलंब से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed