{"_id":"69dfdfc9ac20ac007c07858a","slug":"cylinder-not-available-even-after-15-days-of-booking-consumers-worried-deoria-news-c-208-1-deo1012-179471-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, उपभोक्ता हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, उपभोक्ता हलकान
Thu, 16 Apr 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
पड़री बाजार। रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। बुक कराने के 15 दिन बाद भी सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। पड़री बाजार के कमलेश कुमार का कहना है कि बुक कराने के 15 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
कोला गांव के ग्राम प्रधान विनोद सिंह का कहना है कि मध्याह्न भोजन के लिए सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे बच्चोंं के लिए भोजन बनने में परेशानी हो रही है। दुबौली गांव के गौरीशंकर दूबे का कहना है कि उनका गैस कनेक्शन सुमित्रा गैस भटनी से है। इस एजेंसी की व्यवस्था सबसे खराब है। कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए दौड़ रहे हैं। पड़री बाजार के छोटू पांडेय का कहना है कि गैस एजेंसी की मनमानी बढ़ गई है। यदि किसी के पास पासबुक नहीं रह रहा है तो उसे सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। संवाद