{"_id":"6a060c8ede0755c415063172","slug":"cyclist-killed-in-collision-with-high-speed-bike-deoria-news-c-208-1-deo1023-181867-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Thu, 14 May 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। देवरिया-करौंदी मार्ग पर वृहस्पतिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरइठा गांव निवासी 65 वर्षीय मदन यादव बाजार से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मदन यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक मदन यादव बरियारपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी ज्ञांति देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।