फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cutting off delicate limbs from the laughter of the innocent

Deoria News: मासूम का हंसिये से नाजुक अंग काटा

Tue, 07 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
cutting off delicate limbs from the laughter of the innocent
बघौचघाट। कोड़लसवा खुर्द गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने रविवार की शाम हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष ने बच्चे का हंसियों से नाजुक अंग काट दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन तत्काल सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के धर्मनाथ ने बघौचघाट थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पांच वर्षीय नाती रविवार की शाम गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर बच्चों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गांव के राम ईश्वर यादव मौके पर पहुंचे और अपने बेटे अकलेश यादव को मासूम पर हमला करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि राम ईश्वर यादव ने हंसिये से बच्चे के नाजुक अंग पर वार कर दिया। हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पीड़ित की नानी विपत्ति देवी तथा अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मासूम को तत्काल सीएचसी बघौचघाट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
मेडिकल रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed