फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Current passed through the plug of the inverter, shopkeeper died

Deoria News: इनवर्टर के प्लग में उतरा करंट, दुकानदार की मौत

Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Current passed through the plug of the inverter, shopkeeper died
देसही देवरिया। रामपुर गौनरिया चौराहा पर बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आने से दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे हाटा सीएचसी ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कुशीनगर जिले के हाटा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 23 के रहने वाले शुभम वर्मा 25 महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर गौनरिया चौराहा पर ज्वेलरी की दुकान चलाते थे। बुधवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार शटर खोलकर दुकान की सफाई करने लगे। इसी बीच इन्वर्टर का प्लग निकालने लगे। प्लग में करंट उतरने वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने बिजली सप्लाई काट कर बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के सहयोग से हाटा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पिता दरोगा वर्मा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed